
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपखण्ड अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण जिला स्तरीय अधिकारी सलुम्बर के सम्मानीय नागरिकगण पुलिस के जवान स्वंयसेवी संस्था पर्यावरण प्रेमी विधार्थियों सहित लगभग 160 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ विधार्थियो द्वारा आयुर्वेदाचार्य डा. जितेन्द्र जोशी के सानिध्य मे योग किया गया। तत्पश्चात् जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण किया गया। जिला कलेक्टर के सानिध्य में लगभग 150 प्रतिभागियों ने पहाडी पर स्थित सोनारमाता मन्दिर परिसर में साफ- सफाई कर मौके से लगभग 200 किलों से भी अधिक कचरा बोतल पाऊच पोलिथिन आदि की सफाई की गई और स्थानीय नागरिकों एवं पुजारियो से भी मन्दिर परिसर को साफ रखा जाऐं एवं पॉलिथिन से मुक्त रखने की अपील की गई। जिला कलक्टर अवधेश मीणा द्वारा उपस्थित आमजन को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। जल जंगल एवं पर्यायवरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने एवं इस जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने कि अपील की। कार्यक्रम में सभी का सहायक वन संरक्षक सलुम्बर महेन्द्र सिह चुण्डावत द्वारा आभार जताया।WhatsApp us