मंडीवाड़ा भबराना में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी सड़क नहीं हुई दुरुस्त, लापरवाही से ग्रामीण परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा ब्लॉक भबराना, सलूंबर जिले के झल्लारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भबराना के मंडीवाड़ा मोहल्ले के ग्रामीण इन दिनों बदहाल सड़क और प्रशासनिक लापरवाही की मार झेल रहे हैं। इस मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग द्वारा पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के लिए मुख्य सड़क की खुदई की थी। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करने की जिम्मेदारी भी तय की गई, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे यह परेशानी खड़ी हुई। बताया गया कि मंडीवाड़ा मोहल्ले में निवास करने वाले करीब 100 घरों में पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क की खुदाई की थी। कार्य पूरा होने के बाद सीसी सड़क का निर्माग भी करवाना था लेकिन ठेकेदार ने अब तक यह कार्य नहीं किया। अभी बरसात के मौसम में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। सड़क पर बने गहरे गड्डों में बारिश का पानी भर चुका है, रास्ते कीचड़ से लमपथ हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पानी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। रोजाना गिरने-फिसलने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह आंख मूंदे हुए हैं। वाहन निकलने पर कीचड़ उड़कर घरों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। कई बार शिकायतें, ज्ञापन के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।ग्रामीण भवानी सिंह कर्णावत, महेंद्र मादावत, अमरसिंह, किशोर सिंह, करण सिंह कर्णावत, अर्जुन सिंह गोपावत, हरि सिंह सूर्थावत, नागेन्द्र सिंह कोलावत, राजेन्द्र सिंह कर्णावत, भेरू सिंह दलावत, करण सिंह, महेन्द्र सिंह सूर्थावत, कल्याण सिंह दलावत, करण सिंह (केपी), महिपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह समेत कई लोगों ने मौके पर प्रशासन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। साथ ही जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!