अमित शाह की आज जयपुर में हुई सभा सहकार सम्मेलन – रोजगार उत्सव को किया संबोधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चोमू के दादिया गांव में आयोजित सरकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेना है लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ भी काफी गहरी माने जा रहे हैं। अमित शाह की आज जयपुर के दादिया वाटिका में हुई सभा। सहकार सम्मेलन – रोजगार उत्सव को किया संबोधित और साथ ही तरह तरह की कृषि संबंधित विभिन्न प्रकार की कृषक के सहयोग हेतु चल रही योजनाओ के बारे में बताया। सलूंबर जिले से पांच बस जयपुर के लिए रवाना हुई थी और निर्विघ्न वापस सलूंबर के लिए रवाना हो गई है। कार्यक्रम के दौरान 8000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए इसके अलावा 24 अन्य भंडारण गोदाम और 64 मिलेट्स आउटलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन किया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!