सेमारी : नोका पर बिराजित कर विघ्नहर्ता को दी विदाई रिमझिम बारिश के बीच भीमसागर तालाब में गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले के सेमारी में श्री गणेश जी के हवन यज्ञ में सलूंबर विधायक महोदया शांता अमृतलाल मीणा ने भी यज्ञ मे आहुति देकर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की एवम भव्य शोभायात्रा,डीजे साउंड पर भक्ति गीतों पर झूमते हुए जयकारे लगाते हजारो की संख्या मे भक्त श्रद्धालु भीमसागर तालाब पहुचे जहा महाआरती के बाद श्री गणेशजी की प्रतिमाओ को नोका में बिराजित कर तालाब के पानी मे विसर्जन किया गया,सेमारी नगर में दिनभर श्री गणपति बप्पा की धूम रही,नगर में ब्रह्मपुरी से श्री गणेश जी शोभायात्रा,सिद्धेश्वर महादेव मंदिर,पुरानी बावड़ी,और बस स्टैंड स्थित गणपति चोक के गणपति की भव्य प्रतिमा को झांकियो में स्थापित कर निकली शोभायात्रा,लोग झांकियों में बिराजित गणपतिजी के दर्शन कर शोभायात्रा में शामिल हुए,रिमझिम बारिश के साथ गणपति चोक युवा कमेटी ड्रेस कोड में नजर आई जहा युवाओं ने शोभायात्रा में जमकर आनंद लिया,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेमारी थानाधिकारी गोपालकृष्ण परमार के निर्देशन में पुलिस जाब्ता नायब तहसीलदार डूंगर लाल प्रजापत मोजूद रहे।तालाब में नोका पर गणपति जी प्रतिमा बिराजित कर भरपूर आतिशबाजी करते हुए जयकारे लगाते युवाओं ने तालाब के बीच पहुच गणपतिजी विसर्जन किया,प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!