👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर जिले के जयसमंद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगरूवा की उपसरपंच टमा कुंवर कितावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पंचायत समिति जयसमंद के विकास अधिकारी दयाचंद यादव को गुरुवार को सौंपा गया। इस में टमा कुंवर ने त्यागपत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि हाल ही में बगरूवा पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस संबंध में उन्होंने पहले भी अधिकारियों को शिकायत देकर पूरी स्थिति से अवगत करवाया था, लेकिन उसकी अनदेखी की गई।उपसरपंच ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव और अधिकारियों की मिलीभगत से गलत तरीके से सैंक्शन निकालकर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। बगरूवा पंचायत से सैंक्शन जारी होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य अदवास ग्राम पंचायत क्षेत्र में करवा दिया गया। यह कार्य न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है। वहीं बताया कि अगर यही सीसी सड़क वहां से थोड़ी आगे बनाते तो 10 से 15 घर के लोग वहां निवास करते हैं । जिनको सीसी रोड की जरूरत भी थी । टमा कुंवर का कहना है कि यह निर्माण कार्य केवल किसी एक व्यक्ति को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार की अनियमितताएं और भ्रष्टाचार लगातार हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में वह अपने पद पर बने रहना उचित नहीं समझतीं।
उन्होंने विकास अधिकारी से अनुरोध किया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’