पैरेंट्स व स्कूल का सही तालमेल रखता है सफल करियर की नींव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उदयपुर। जे.एस. ग्लोबल – दी एक्सपर्ट करियर काउंसलर के फाउंडर श्री जितेंद्र सिंह ने इम्मानुएल मिशन स्कूल में आयोजित विशेष करियर गाइडेंस सेमिनार में विद्यार्थियों व
अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पेरेंट अपने बच्चों को सफल करियर में देखना चाहता है, लेकिन सही सपोर्ट, माहौल और गाइडेंस की कमी के कारण कई बार बच्चे सही दिशा नहीं चुन पाते।उन्होंने बताया कि बच्चों का करियर निर्माण स्कूल में मिलने वाले सकारात्मक वातावरण और घर पर मिलने वाले सहयोग—दोनों के संतुलन से होता है। यदि पेरेंट्स थोड़े प्रयास करें तो वे अपने बच्चों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी के युग में परंपरागत करियर विकल्पों से हटकर हजारों नए विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों को अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को ग्यारहवीं कक्षा केविषय चयन को अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि यही भविष्य के करियर की दिशा तय करता है। गलत विषय चयन को कॉलेज एडमिशन से पहले भी बदला जा सकता है।अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 80% से अधिक विद्यार्थी गलत विषय चयन के कारण करियर में पिछड़ जाते हैं।
इसलिए पेरेंट्स को बच्चों की रुचि, व्यक्तित्व, अभिविन्यास और कौशल को ध्यान में रखकर विषय चुनना चाहिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर करियर काउंसलिंग और AI आधारित साइकोमेट्रिक टेस्ट से सटीक मार्गदर्शन लेना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों को नए जमाने के करियर विकल्पों से अवगत कराया और कंप्यूटर, डिजिटल टेक्नोलॉजी व AI को समझने पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य के लगभग सभी करियर टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे।कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य राखी सिंह ने अतिथि का स्वागत किया और समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान