सलूंबर क्षेत्र के मल्लाड़ा ग्राम पंचायत के मल्लाड़ा ग्राम में मेघवाल समाज द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर मेघवाल समाज द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान संविधान के निर्माता विचारों व उनके संघर्ष और समाज में सम्मानतको लाने के लिए योगदान को याद किया गया इस अवसर पर भाजपा मंडल मल्लाड़ा के पूर्व अध्यक्ष निर्भयसिंह राठौड़ मल्लाड़ा,कमलेश सुथार महामंत्री भाजपा मंडल मल्लाड़ा,पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा ग्राम पंचायत मल्लाड़ा,मुकेश कुमार देवड़ा राष्ट्रीय लेखक,भेरुलाल मेघवाल, लक्ष्मणलाल मेघवाल, खेमराज मेघवाल,रंगलाल मेघवाल,अंबालाल मेघवाल, बंशीलाल लाल मेघवाल,गंगाजी मेघवाल,शंकरलाल मेघवाल इत्यादि उपस्थित रहे इस अवसर पर निर्भयसिंह मल्लाड़ा तथा मुकेश कुमार देवडा,रंगलाल मेघवाल गेबीलाल मेघवाल ने बाबा साहेब को शब्दांजलि अर्पित की।