कुएं में दिखा बंदर का शवः ग्रामीणों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार, फूल-मालाएं अर्पित कीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में एक पुराने कुएं में बंदर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना रावले की होली चौक के पीछे स्थित कुएं में हुई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई सुबह कुछ लोगों ने कुएं में बंदर के शव को देखा सूचना मिलने पर
भगवान लाल मीणा ने स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों ने मिलकर उसे बाहर निकालने का निर्णय लिया। सभी ने आपसी सहयोग से सावधानीपूर्वक शव को कुएं से बाहर निकाला इसके बाद ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना और धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए विधि-विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया उन्होंने शव को फूल-मालाएं अर्पित कीं सिंदूर लगाया और लाल कपड़े में ढककर
सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी अंतिम संस्कार के बाद, बंदर के शव को गांव के बाहर निर्धारित स्थान पर पूरे रीति-रिवाज के साथ दफनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे बंदर को गांव का ही हिस्सा मानते थे, इसलिए उसे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना उनका कर्तव्य था।
रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!