
नदी किनारे जमा प्लास्टिक, कचरा और गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान जिला कलक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. लगातार विभिन्न जोनों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और जनता एक लक्ष्य के लिए साथ खड़े होते हैं तो असंभव दिखने वाले कार्य भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। सरणी नदी स्वच्छता महाअभियान ने यह साबित कर दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है।
WhatsApp us