उथरदा में बंद मकान से 590 पेटी शराब-बीयर जब्त चंडीगढ़-पंजाब निर्मित शराब का बड़ा जखीरा मिला, गींगला थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मामला; सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गींगला थाना पुलिस ने उथरदा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान से 590 कार्टन अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। शराब को सड़क किनारे बाड़े में बने बंद मकान में छिपाकर रखा गया था। बरामद खेप में अधिकांश शराब चंडीगढ़ निर्मित, जबकि बीयर पंजाब निर्मित बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को मैथुड़ी पुलिस चौकी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार को उथरदा गांव के एक बंद मकान में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना थाना प्रभारी आजाद पटेल तक पहुंचने के बाद पुलिस टीम देव नगरी-खाटिया खेड़ी मार्ग से उथरदा पहुंची।

तलाशीमें सामनेआयाशराब का जखीरा

पुलिस टीम ने सड़क किनारे बाड़े में स्थित निर्माणाधीन मकान की तलाशी ली। अंदर अंग्रेजी शराब के बड़ी संख्या में कार्टन और खुली बोतलें मिलीं। शराब की मात्रा अधिक होने के कारण मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। गवाहों की मौजूदगी में शराब की गिनती कर पूरी खेप जब्त की गई।

कहां से आई, किसे होनी थी सप्लाई?

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बंद मकान में शराब का स्टॉक किसके इशारे पर रखा गया था।
पुलिस ने अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!