प्रथम सालवी (बुनकर ) समाज छप्पन क्षेत्र सामूहिक विवाहोत्सव बैठक आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के बनोडा में रविवार को बाबा रामदेव मंदिर परिसर बनोड़ा में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समाज के चारों संगठनों यथा विकास परिषद छप्पन क्षेत्र सालवी समाज ट्रस्ट अहमदाबाद वेलफेयर सोसाइटी उदयपुर सालवी ( बुनकर ) युवा मंच छप्पन क्षेत्र के पदाधिकारी औरसमाजजनों ने भाग लिया उक्त बैठक में मौजूद सभी समाजजनों ने सर्वसम्मति से आगामी 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया के दिन सलूंबरमें सामूहिक विवाह आयोजन करना प्रस्तावित किया आज समाज में कुछ जगहों पर कार्यक्रम होने से समाज के कुछ सक्रिय कार्यकर्ता और समाज के कुछ वरिष्ठजन बैठक में सम्मिलित नहीं हो सके इसलिए सर्वसम्मति से दिनांक 30 /03/2025 वार रविवार को एक और बैठक के आयोजन का निर्णय लिया गया आगामी बैठक में समूह विवाह से संबंधित विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा जिसमें समाज के सभी सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हो सकेंगे बैठक में यह निर्णय भी पारित किया गया कि आगामी 30 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली बैठक में उपस्थित होने वाले सदस्यों में से ही सामूहिक विवाह हेतु विविध कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा अतः समाज के सभी सक्रिय कार्यकर्ता ,समाज के वरिष्ठ जन और सभी समाज सेवियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस बैठक को सफल बनाए और समाज में आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह आयोजन में अपनी भागीदारी निभाए इस कार्यक्रम में महिलाओं की भी एक कमेटी बनाया जाना प्रस्तावित है अतः महिलाएं भी उक्त बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!