सलूंबर में खेल महाकुंभ का रोमांच, श्यामपुरा और रठौड़ा ने मारी बाजी टोकर में संघ के उपखंड स्तरीय खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 16 अगस्त। ग्राम पंचायत टोकर स्थित त्रिलोक पब्लिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत महाविद्यालय प्रमुख विनोद यादव,जिला संघ चालकधर्म नारायण मोड़,प्रधानाचार्य ललित ,खंडसंघचालक एवं विभाग के गजेंद्र गर्ग के सानिध्य में हुआ।
खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में 16 वॉलीबाल टीमों, 4 कबड्डी टीमों तथा रस्साकशी की टीमों का पंजीयन हुआ। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
कबड्डी में श्यामपुरा, वॉलीबाल में रठौड़ा विजेता
प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी में श्यामपुरा की टीम विजेता रही, जबकि वॉलीबाल में रठौड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में खंड संघचालक भेरूलाल मीणा, राहुल  एवं हितेश  जोशी ने विजेता टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
खेल प्रतियोगिता के प्रभारी नारायण  मीणा एवं कपिल  रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह  ने किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया।

संवाददाता हितेश सुथार नोली

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

error: Content is protected !!