
अभ्यास देश के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है । जिला प्रशासन सलूंबर के द्वारा विशेष अलर्ट जिला कलेक्टर अवधेश मीणा द्वारा जारी किया गया है इसके तहत आज जनजाति आवासीय विद्यालय की बालिकाएं जो छात्रावास में निवास कर रही है उन सभी बालिकाओं को प्रधानाचार्य वेद प्रकाश के द्वारा मॉक ड्रिल तथा ब्लैकआउट के साथ-साथ हमारी सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर जो हमारे पड़ोसी देश को उसकी औकात दिखाने के लिए किया गया उसके बारे में जानकारी दी गई। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों द्वारा पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया था । जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार द्वारा सेना की मदद से पड़ोसी देश के पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के
ठिकानों पर हमला किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि आपातकालीन स्थिति में युद्ध की हालात बनते हैं तो सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी है। और हमें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सायरन या हूटर बजने पर अपने आसपास बिजली बंद करनी है और हमें अपने आप को सुरक्षित रखना है। ऐसा करके हम अपने देश व अपनी सेना को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालयके मधुकर वरनोती, दीपक शर्मा, नरेश चाष्टा, निमिष नेमा, सपना मेहता, नरपत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रभा शंकर, लोगर लाल मीणा, रितु गोयल आदि उपस्थित रहेWhatsApp us