जनजाति आवासीय विद्यालय में मॉक ड्रिल अभ्यास के बारे में दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राजकीय जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय सलूंबर में सरकार द्वारा जहाज्य निर्देशों की पालना में मॉकटेल अभ्यास के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया गया। जैसा कि विदित है सीमावर्ती देश के साथ तनाव की स्थिति में सरकार द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास देश के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है । जिला प्रशासन सलूंबर के द्वारा विशेष अलर्ट जिला कलेक्टर अवधेश मीणा द्वारा जारी किया गया है इसके तहत आज जनजाति आवासीय विद्यालय की बालिकाएं जो छात्रावास में निवास कर रही है उन सभी बालिकाओं को प्रधानाचार्य वेद प्रकाश के द्वारा मॉक ड्रिल तथा ब्लैकआउट के साथ-साथ हमारी सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर जो हमारे पड़ोसी देश को उसकी औकात दिखाने के लिए किया गया उसके बारे में जानकारी दी गई। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों द्वारा पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया था । जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार द्वारा सेना की मदद से पड़ोसी देश के पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि आपातकालीन स्थिति में युद्ध की हालात बनते हैं तो सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी है। और हमें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सायरन या हूटर बजने पर अपने आसपास बिजली बंद करनी है और हमें अपने आप को सुरक्षित रखना है। ऐसा करके हम अपने देश व अपनी सेना को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालयके मधुकर वरनोती, दीपक शर्मा, नरेश चाष्टा, निमिष नेमा, सपना मेहता, नरपत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रभा शंकर, लोगर लाल मीणा, रितु गोयल आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!