
घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर सिविल डिफेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, किंतु गुरुवार शाम तक सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा।घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सलूंबर ने उदयपुर के एडीएम श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ से संपर्क कर संभाग विशेष सिविल डिफेंस टीम उदयपुर को मौके पर बुलाया। टीम रात करीब 7 बजे सलूंबर पहुंची, परंतु अंधेरा होने से सर्च कार्य शुक्रवार सुबह पुनः आरंभ किया गया।
सुबह करीब 9 बजे ऑपरेशन शुरू होते ही महज 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फतेह लाल का शव नदी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। शव को सिविल डिफेंस टीम द्वारा थाना झल्लारा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
WhatsApp us