बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले में ग्राम पंचायत गिगला में महिला अधिकारिता विभाग सलूम्बर के 100 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को बाल विवाह के उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गींगला में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रकाश गिरी, शिक्षिका सावित्री वर्मा, राजमल जैन, जितेन्द्र जोशी, वालाराम मीणा, भीमराज पटेल, प्रमोद जैन, पवन मीणा वरिष्ठ अध्यापक सहित ग्राम पंचायत गींगला की साथिन गीता गर्ग ने सहभागिता निभाई।
साथिन गीता गर्ग द्वारा बाल विवाह की हानियों, बच्चों के अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता दी गई। इसके बाद सभी उपस्थित जनों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह पूर्णतः समाप्त करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाते हुए क्षेत्र को बाल-विवाह मुक्त बनाना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!