रामायण ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन, 77 विद्यार्थियों ने लिया भाग सावना (भींडर)।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर जिले में पंचायत समिति भींडर भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान राजस्थान के तत्वावधान में रामायण ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावना, पंचायत समिति भींडर में सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के बालक-बालिकाओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने रामायण महाकाव्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर बड़ी तन्मयता से दिए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रामायण के प्रति रुचि विकसित करना तथा इसके आदर्शों व शिक्षाओं को उनके दैनिक जीवन में आत्मसात कराना रहा।
इस अवसर पर परीक्षा में वरिष्ठ वर्ग से 37, कनिष्ठ वर्ग से 20 तथा बाल वर्ग से 20 विद्यार्थियों सहित कुल 77 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
परीक्षा प्रभारी डॉ. डिगम्बर शर्मा रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में डॉ. श्रीमती मीना पंवार, श्री नारायण नाथ योगी, नंदकिशोर, उमाशंकर, सतीश आमेटा, श्री परशुराम भट्ट एवं प्यारेलाल माली का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रिपोर्टर: गोपाल सुथार, सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!