ग्रामीणों का विरोध, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन महादेव मंदिर के पास ग्राम पंचायत भूमि पर निर्माण का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, जिले में भबराना
ग्रामीणों का विरोध, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन महादेव मंदिर के पास ग्राम पंचायत भूमि पर निर्माण का मामला
ग्राम पंचायत भबराना में महादेव जी मंदिर के पास स्थित प्रजापत मोहल्ला क्षेत्र में ग्राम पंचायत की भूमि पर किए जा रहे नए निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। इसी को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर सलूम्बर को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त स्थान पर पुरानी डिस्पेंसरी की जर्जर इमारत को गिराकर नया निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना किया जा रहा है। जब इस संबंध में ग्राम पंचायत भबराना के सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी से बातचीत की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्माण की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि पुरानी चोलवाड़ा बस्ती के अंतर्गत खसरा संख्या 6638 में दर्ज है और यह ग्राम पंचायत की संपत्ति है। उन्होंने आशंका जताई कि उक्त भूमि किसी समुदाय विशेष को दिए जाने की चर्चा है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए, भूमि रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा ग्राम पंचायत की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को रोका जाए। साथ ही उन्होंने उक्त भूमि से जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को भी खुला रखने की मांग रखी है।
जिला कलेक्टर ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!