सलूंबर जिले के नौली गांव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत भवन व नोली के सभी विद्यालयों व सरकारी स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की
शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने गर्व के साथ भाग लिया। गांव में 26जनवरी को लेकर पूरे गांव में रेली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए गए
मुख्य समारोह में अतिथि सरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पिटी परेड देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
जिसमें अतिथियों का तिलक लगाकर माला व उपर्णा पहना कर स्वागत किया जिसमें सरपंच नानू राम मीणा वार्डपंच गौतम लाल मीणा वार्ड पंच राजेंद्र पंचाल दलपत सिंह कृष्णावत धूल सिंह राठौड़ çp राठौड़ रवि पंचाल भूतपूर्व सरपंच रूपलाल मीणा नंदलाल सुथार रमेश हिंदू पटेल रवि पंचाल हितेश सुथार दैनिक पब्लिक मीडिया चंपालाल लाल सुथार मनोहर लाल जैन नाथूलाल मीणा मुकेश मीणा लालगिरी गोस्वामी कालूलाल मेघवाल आदि रहे
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।में गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर ओर देशभक्ति की भावना और तिरंगे की शान देखने को मिली। वही सभी विद्यालय का भोजन गंगाराम पटेल की द्वारा किया गया









