सलूम्बर में युवा संसद सम्मेलन: कांग्रेस ने युवाओं को दिया सशक्त मंच, शिक्षा–रोजगार–क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ गहन मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर के राजनीतिक इतिहास में पहली बार जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर की ओर से युवा संसद सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट की पहल पर संपन्न हुआ,
जिसमें सलूम्बर जिले के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हजारों कांग्रेस समर्थक युवक-युवतियों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, डिजिटल चुनौतियों सहित क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके समाधान और कांग्रेस संगठन में आवश्यक सुधारों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सम्मेलन ने युवाओं को खुलकर अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आगंतुकों का पंजीयन किया गया, वहीं 11 बजे से 3 बजे तक युवा गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान भूपेंद्र कलाल, मानस मेहता, विनोद कुमार नट, केशर मीणा, लीलाराम मेघवाल, अर्जुन सिंह, केसर सिंह मीणा, हँसमुख सेरिया, रविशंकर गुड, मेघराज सती, नागेन्द्र मीणा, मोहन मीणा, गिरीश चौबीसा, हेमेन्द्र जोशी, किशन मीणा, प्रभुलाल मीणा, डॉ. लव मेहता, सानिया मंसूरी, चेतना मीणा, देवीलाल मीणा, सुमित मेहता, अभिजीत मेहता सहित अनेक युवाओं ने प्रभावी उद्बोधन दिए।
मंच पर युवा नेता व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी संदीप मीणा, डॉ. नितेश मीणा, संदीप चौधरी, हरीश सोनी, महकेश पठान, विकास कलाल, आदिल मंसूरी, समीर मोहम्मद, रौनक गर्ग, एनएसयूआई अध्यक्ष महेंद्र सिंह बस्सी सहित बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन एडवोकेट दिनेश जैन, एडवोकेट महेंद्र सिंह चौहान एवं गजेन्द्र मेहता ने किया।
सम्मेलन के समापन अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक नंगराज मीणा, बसंती देवी मीणा, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
युवा संसद सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस संगठन में युवाओं की भागीदारी और उनकी आवाज को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!