विनोद जाखड़ के NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सलूंबर में जश्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। विनोद जाकड़ को National Students’ Union of India (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सलूंबर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं।
सलूंबर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बस्सी ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देशभर के छात्रों की आवाज़ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन छात्र हितों के लिए और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा तथा युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनीत जैन, यशवंत चौबीसा, जिला महासचिव धीरज जोशी, जिला सचिव जीवन पटेल, दीपक पटेल, रौनक सैनी एवं पर्वत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!