सलूम्बर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर आजिविका ब्यूरो, उदयपुर को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया।
राजस्थान सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के तहत संस्था को संस्थागत श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्था को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमाण पत्र के अनुसार आजिविका ब्यूरो, उदयपुर ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, आजीविका और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान 08 मार्च 2026 को सलूम्बर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे संगठनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आजिविका ब्यूरो द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।