सलूम्बर जिले की ग्राम पंचायत गींगला अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र मीणावाड़ा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साथीन गीता गर्ग ने उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में गीता गर्ग ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह नहीं करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना रहा।