बाल विवाह पर सख्ती, धारोद में जाजम बैठक से जागरूकता की अलख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर  धारोद, 10 अप्रैल। बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धारोद के सुधार बस्ती क्षेत्र में जाजम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साथिन वदनी देवी के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिला अधिकारिता विभाग, सलूंबर के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में अक्षय तृतीया, पीपल पूर्णिमा एवं आखातीज  जैसे अवसरों पर होने वाले बाल विवाहों को रोकने के लिए विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह के सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथिन वदनी देवी ने बताया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज के विकास में भी बाधा बनता है। इसलिए इसे जड़ से खत्म करना आवश्यक है। बैठक में मौजूद लोगों को बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और बाल विवाह के खिलाफ माहौल मजबूत होता नजर आ रहा है।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’