छात्र जानें अपने अधिकार सेमारी थानाधिकारी ने दी साइबर सुरक्षा की सीख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के सेमारी श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, के विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन विशेष रहा पुलिस और आमजन के बीच की दूरी कम करने और युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण परमार रहे थाने की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए छात्र थानाधिकारी परमार ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि थाना केवल अपराधियों को सजा देने के लिए नहीं बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए होता है उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला:
FIR और परिवाद: रिपोर्ट कैसे दर्ज की जाती है और पुलिस उस पर क्या कार्रवाई करती है पुलिस की संरचना थाने में तैनात विभिन्न पदों और उनके कर्तव्यों के बारे में बताया महिला एवं बाल डेस्क विशेष रूप से छात्राओं को बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस में अलग से हेल्प डेस्क कार्य करती है जहाँ वे बिना झिझक अपनी बात रख सकती हैं साइबर अपराधों से बचाव के मंत्र बढ़ते डिजिटल युग में युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए थाना अधिकारी गोपाल कृष्ण परमार ने विशेष टिप्स दिए उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा है
अनजान लिंक से बचें किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें सोशल मीडिया सुरक्षा अपनी निजी जानकारी और फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते समय सावधानी बरतें हेल्पलाइन नंबर: साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने या साइबर गवर्नमेंटपर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं यदि वे कानून और तकनीक के सही उपयोग को समझ लें तो वे स्वयं को और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं। पुलिस हमेशा आपकी मित्र के रूप में आपके साथ खड़ी है गोपाल कृष्ण परमार थानाधिकारी सेमारी कार्यक्रम मे कुछ समय के एक बालिका को थानाधिकारी की कुर्सी पर वर्षा वेद को बैठाया गयाओर दिशा निर्देश बताए गए साथीही परिवादी के रूप स्कूल की बच्ची ने रिपोर्टर दी उस पर कार्रवाई की मांग की एएसआई दौलत सिंह नरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल भरत कुमार कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह कांस्टेबल शंभू सिंह कांस्टेबल दीपक कांस्टेबल विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया प्रधानाचार्य ने थानाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सत्रों से बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर होता है और उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है। इस दौरान थाना अधिकारी ने सभी को नाश्ता करवाया विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!