मानवता की दूसरी बार मिसाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के सेमारी सदकड़ी रोड पर गुरुवार सुबह महिला गिरी मिली भाजपा मंडल मल्लाड़ा के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल कलाल ने रोड पर महिला को लहू लोहान हालात मे देखा तो अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर मानवता की दूसरी बार एक अनुकरणीय मिसाल पेश की कलाल लालपुरिया से अपनी निजी कार से घर जा रहे थे तभी उन्होंने सदकड़ी रोड के पास एक अज्ञात महिला गिरी मिली दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा तो कलाल ने मदद लेकर अपनी कार मे अस्पताल पहुंचाया घायल महिला पहचान सोमी देवी मीणा निवासी सुरखंड खेड़ा कालीघाटी की बताई जारही है स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कलाल ने तनिक भी देर न की उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी, स्वयं आगे बढ़े, और बिना किसी हिचकिचाहट के घायला महिला को सावधानी से उठाकर अपनी कार में बिठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलाल ने अपनी कार को तुरंत सेमारी सीएचसी अस्पताल की ओर दौड़ाया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके कलाल की इस तत्परता और त्वरित मानवीय कार्रवाई की बदौलत घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाना उनकी स्थिति में सुधार की संभावना को बढ़ा देगा। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल कलाल के इस सहयोगी और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर सराहना की।

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!