ओम बिरला और हीरालाल नागर को दिया निमंत्रण बड़ा खेड़ा में 16-17 मई को होगा महायज्ञ और सामूहिक विवाह सम्मेलन, उमड़ेगा विशाल जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक। कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच एवं कहार केवट समाज बड़ा खेड़ा के तत्वावधान में 16 एवं 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले मासिक सत्संग की वार्षिक पूर्णाहुति, महायज्ञ एवं निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla तथा ऊर्जा एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री Hiralal Nagar को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया।
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि 16 मई को रात्रि सत्संग एवं 17 मई को वार्षिक पूर्णाहुति, महायज्ञ और कन्याओं के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज में एकता, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार करेंगे। वहीं ऊर्जा एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कोटा में प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के नेतृत्व में बड़ा खेड़ा के पंच-पटेलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मंत्री हीरालाल नागर को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, राजेन्द्र कहार, राजेश सिकरवाल, आशु कहार, दीपांशु कहार, डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, मुकेश कश्यप पार्षद सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!