सलूम्बर कांग्रेस ने संगठन विस्तार अभियान को दी रफ्तार, पंचायत स्तर तक 21 सदस्यीय टीम गठन के निर्देश उपशीर्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में हुई इस सभा में अभियान प्रभारी दिनेश श्रीमाली और नरेंद्र कुमार जैन ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में पंचायत एवं नगर वार्ड स्तर पर 21-21 सदस्यीय समितियों के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। नेताओं ने कहा कि इस अभियान से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ सकेगा और आमजन की समस्याएं तेजी से प्रदेश स्तर तक पहुंचेंगी।
सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर पंचायत राज चुनाव समय पर नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता को योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्राम सेमारी-सेरिया के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। इस संबंध में जिला कांग्रेस की ओर से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर विशेष जांच समिति गठित करने और पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की गई।
बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेश्मा मीणा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!