टोडा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ढोल-ताशों के साथ हुआ जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में ग्राम पंचायत टोडा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ढोल-ताशों के साथ हुआ जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता का स्वागत
सलूंबर। ग्राम टोडा में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौड़ समाज के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता एवं जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और राजनीतिक सक्रियता का माहौल देखने को मिला।
स्वागत यात्रा की शुरुआत परशुराम चौराहे से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद ढोल-ताशों और जयघोष के बीच जुलूस गांव की मुख्य सड़कों से होकर पंचायत भवन चौराहे तक पहुंचा। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कर कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया।
पंचायत भवन चौराहे पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता पर जोर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शंकर दादा तीकमोत, इकाई अध्यक्ष मणिलाल जेमलोत, हरिराम केशरोत, गौड़ समाज शाखा अध्यक्ष वालजी मेहता, ओंकार तीकमोत, मणिलाल मेहता, नितेश नतावत, वासुदेव केशरोत, नितेश मेहता और राजू मेहता सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान कई अन्य दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति विश्वास जताया। जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और आमजन की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!