शहर की सड़कों पर उतरे कलेक्टर, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी ट्रैफिक, स्ट्रीट लाइट, अस्पताल और बिजली विभाग का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिला कलक्टर एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी मुहम्मद जुनेद पी पी सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक दौरा कर ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सेवाओं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सबसे पहले भीण्डर बायपास क्षेत्र का दौरा कर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति देखी। इस दौरान खराब स्ट्रीट लाइटों और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो।
इसके बाद कलेक्टर ने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। रिकॉर्ड संधारण, कार्यालय स्वच्छता और शिकायत निस्तारण व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई और लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को अस्पताल परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजनाओं का लाभ अधिकाधिक मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।
आरटीओ चौराहे पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक बसों के इमरजेंसी गेट की नियमित जांच कराने और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’