ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता: गुजरात से दबोचा गया फरार वांछित आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
झल्लारा/सलूंबर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय एवं उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी पप्पू कीर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गुजरात में छिपकर फरारी काट रहा था। जिला विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। सटीक सूचना मिलने के बाद टीम ने गुजरात में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा फरार अपराधियों, स्थाई वारंटियों और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पुलिस टीमें अन्य राज्यों में भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पाटीदार, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल विवेक पाटीदार एवं कांस्टेबल अरविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’