अमरनाथ से लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए रामबन में टायर फटने के बाद लगी आग से बस जलकर राख, सामान और नकदी खाक; प्रशासन ने रातभर की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा आगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर/जम्मू। अमरनाथ यात्रा से दर्शन कर लौट रहे सलूंबर जिले के श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 47 श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा गांव से श्रद्धालुओं का दल 9 जुलाई को दो बसों में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। दर्शन करने के बाद लौटते समय गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे रामबन जिले के करोल क्षेत्र में चलती बस का टायर फट गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद आग ने फ्यूल टैंक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर यातायात रुकने के दौरान पीछे चल रहे वाहनों के लोगों ने बस से धुआं और आग निकलती देख चालक को सतर्क किया। इसके बाद पीछे चल रही दूसरी बस के यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बस में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई।
यात्रियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बस में रखा अधिकांश सामान, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामग्री बचाई नहीं जा सकी। हालांकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के जवान, दमकल कर्मी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सुरक्षाबलों ने आग पर काबू पाया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई। बाद में सभी श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घटना पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके सुरक्षित घर लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्राओं में वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के महत्व को रेखांकित करता है। श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए सुरक्षित बचने पर राहत जताई।

और पढ़ें

अमरनाथ से लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए रामबन में टायर फटने के बाद लगी आग से बस जलकर राख, सामान और नकदी खाक; प्रशासन ने रातभर की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा आगे

अमरनाथ से लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए रामबन में टायर फटने के बाद लगी आग से बस जलकर राख, सामान और नकदी खाक; प्रशासन ने रातभर की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा आगे

error: Content is protected !!