हरियालो राजस्थान’ का शंखनाद: राजकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाए 2100 पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेराड़/ सलूम्बर । राजस्थान को हरा-भरा और खुशहाल बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश भर में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “हरियालो राजस्थान अभियान” के तहत आज ग्राम पंचायत खेराड़ में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेराड़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय परिसर सहित सार्वजनिक स्थलों पर 2100 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे।
अभियान की जानकारी देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेराड़ के संस्था प्रधान एवं प्राचार्य पंकज कुमार पटेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध, स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल धरती का श्रृंगार नहीं हैं, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य और अस्तित्व के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। इस महाअभियान में विद्यालय के बालक-बालिकाओं, विद्यालय स्टाफ तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया।
प्राचार्य पटेल ने बताया कि सुव्यवस्थित योजना के तहत इन 2100 पौधों को विभिन्न सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर रोपा गया है। इनमें विद्यालय परिसर, बच्चों के खेलने के लिए बना विस्तृत खेल मैदान, स्थानीय मन्दिर परिसर तथा ग्राम पंचायत भवन से लेकर टोल नाके की मुख्य सड़क के दोनों किनारे शामिल हैं। सड़क के दोनों ओर फलदार और छायादार पौधे रोपे गए हैं, ताकि आने वाले समय में यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को शीतल छाया मिल सके और पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से महक उठे।
वृक्षारोपण के बाद पौधों के जीवित रहने की दर सुनिश्चित करने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। संस्था प्रधान (प्राचार्य) द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए पौधों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। प्रत्येक बालक-बालिका को एक-एक पौधा गोद दिया गया है, ताकि वे नियमित रूप से उनकी देखभाल और सिंचाई कर सकें। इस पहल से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना और गहरा जुड़ाव पैदा होगा।
इस पुनीत कार्य में ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया। उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक प्रयासों से ही गांवों का कायाकल्प संभव है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

अमरनाथ से लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए रामबन में टायर फटने के बाद लगी आग से बस जलकर राख, सामान और नकदी खाक; प्रशासन ने रातभर की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा आगे

अमरनाथ से लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए रामबन में टायर फटने के बाद लगी आग से बस जलकर राख, सामान और नकदी खाक; प्रशासन ने रातभर की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा आगे

error: Content is protected !!