स्वतंत्रता पर्व की तैयारियां तेज, सलूंबर में होगा भव्य जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 28 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस को इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन ने समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी हैं
। मंगलवार को जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर के खेल मैदान में आयोजित होगा। सुबह 9:05 बजे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद पुलिस बैंड की धुन पर गार्ड ऑफ ऑनर, परेड निरीक्षण और मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस, एमबीसी तथा अन्य संस्थानों की टुकड़ियां भाग लेंगी। विद्यार्थियों की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभाओं के सम्मान की भी विशेष व्यवस्था की है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को मंच, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात, परिवहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का समन्वय के साथ निर्वहन करें ताकि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनी रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि सम्मान के लिए विभिन्न विभागों, संस्थाओं और व्यक्तियों से आवेदन 5 अगस्त शाम 5 बजे तक संबंधित समिति को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला, उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान