सलूंबर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झल्लारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 142.5 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और वृत्ताधिकारी राजीव राहड़ के सुपरविजन में झल्लारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 142.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी करण सिंह (38) पुत्र जगत सिंह राजपूत निवासी भबराना फला, मंडीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 169/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसका उपयोग अथवा आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी।
कार्रवाई में भबराना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पूंजीलाल, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल किरेंद्र सिंह, कपिल और कुशाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।