दूनी में कांग्रेस की नगर निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
दूनी। 31 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं टोंक–सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चंद्र मीना के मार्गदर्शन में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर दूनी नगरपालिका क्षेत्र में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महोदय मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना, मंडल अध्यक्ष नीरज मीणा, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंडल पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं वार्ड अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में दूनी नगरपालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, मंडल अध्यक्ष नीरज मीणा, डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, तारा चन्द मुन्दडा, पदम अजमेरा, कैलाश माली,चन्द्र प्रकाश मेवाडा, कैलाश कीर, प्रशान्त बरूणा, अशोक जैन, मनोहर कीर, इरफ़ान आजमी, जगदीश रेगर, अजीत व्यास, विष्णु साहू, शब्बीर मोहम्मद, सन्नू, प्रेम चंद सी आर, जगदीश डी आर, सोभाग हरिजन, सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे

संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’