बड़ावली में हरियाली की नई पहल, कन्या वाटिका में बालिकाओं के नाम रोपे पौधे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जियो-टैगिंग के साथ पौधरोपण, विद्यालय व सरकारी भूमि पर लगाए 29 पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की ग्राम पंचायत बड़ावली में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत पौधरोपण स्थलों की हरियालो राजस्थान एप के माध्यम से जियो-टैगिंग की गई। वहीं कन्या वाटिका में बालिकाओं के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई।
कन्या वाटिका में आम, अमरूद, इमली, सागवान, अनार, अशोक, सीताफल और आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। बालिकाओं के नाम पर पौधे लगाए जाने से कन्या वाटिका को पर्यावरण संरक्षण के साथ बालिकाओं के भावनात्मक जुड़ाव का भी माध्यम बनाया गया।

विद्यालय और सरकारी भूमि पर भी पौधरोपण

ग्राम साथीन दिव्या सालवी के नेतृत्व में बड़ावली पंचायत क्षेत्र के विद्यालय, सरकारी भूमि और अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल 29 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल पर जोर देते हुए उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

जियो-टैगिंग से पौधों कावीबनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

हरियालो राजस्थान एप के जरिए पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग की गई। इससे अभियान के तहत लगाए गए पौधों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने के साथ उनकी निगरानी में भी सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। बड़ावली में कन्या वाटिका और सार्वजनिक स्थानों पर हुआ पौधरोपण क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बनकर सामने आया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!