जिंक ठेका मजदूर संघ ,जावर माइंस(भा.म. स.)कार्यालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री, सांसद व विधायक एवं भामस के प्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर  जिले के अन्तर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2024, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जावर में भारतीय ठेका मजदूर संघ के नवीन कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया

गया जिंक ठेका मजदूर संघ के संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में प्रातः से ही श्रमिक व लोगो का जुटना प्रारम्भ हो गया  भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व कार्यालय का शुभारंभ किया ने समारोह का  कार्यक्रम की

अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष प्रतीक सिंह राणावत ने की एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक कुमार मीणा ने किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भामस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं पेंशनर संयोजक अमर सिंह जी ने भामस के बारे में जानकारी बताते हुए कहा कि भामस विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संघ है जो श्रमिक हितों के लिए व देश की उन्नति के लिए सतत प्रयासरत है, कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत सरकार ने श्रमिको के हितों के लिए उचित नीतियों का प्रतिपादन किया है उन्होंने मजदूरों का आव्हान करते हुए कहा कि वे तन मन धन से कार्य करते हुए उद्योग व देश को अग्रणी बनाये इंटक पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग मजदूर व उद्योग दोनों का शोषण करते है यह स्वार्थी ,दोगले,अनैतिक लोगो का झुंड मात्र है जो देश के संसाधन को लूट रहा है लेकिन अब ऐसा नही होने दिया जाएगा शीघ्र  की हर यूनिट में राष्ट्रवादी भामस का कार्यालय प्रारम्भ कर मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा,उन्होंने मजदूर विरोधी ताकतों को चेताते हुए कहा कि अब उनकी तानाशाही नही चलेगी भारत सरकार हर वक्त श्रमिको के साथ खड़ी है ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि बिना चुनाव के इंटक द्वारा जिंक प्रबंधन की मिलीभगत से सेवामुक्त व्यक्तियों का यूनियन में बार बार नामित होना गंभीर अपराध है यह लोकतंत्र की हत्या है इंटक व प्रबंधन द्वारा उन्होंने कहा कि शीघ्र इस विषय पर कड़े कदम उठाए जाएंगे उन्होंने इंटक व प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि मजदूर हितों हेतु संचालित संघो में महिला दलित व पिछडो का न होना असंवैधानिक है इस मिलीभगत के दूरगामी परिणाम होंगे व शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही भी होगी कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत जी मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को शोषण से बचाना व देश की उन्नति में सहयोग देना ही भामस का मूलमंत्र है मजदूर हितों के प्रतिकूल किसी भी नीति को व किसी भी ताकत को हम कभी सफल नही होने देंगे उन्होंने जिंक प्रशासन को चेताते हुए कहा कि वे इंटक व अन्य मजदूर व उद्योग विरोधी ताकतों का सहयोग करने पर गम्भीर नतीजे होंगे साथ उन्होंने कहा कि भामस के आने से आज एक नया सूर्योदय हुआ है, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिंक ठेका मजदूर संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने भामस का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व भामस की रीति नीति से अवगत करवाते हुए कहा कि शीघ्र ही अन्य जगह भी सभी के सहयोग से भामस के कार्यालय शुरू होंगे कार्यक्रम में तख्त सिंह पूर्व प्रधान गिर्वा,राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,सलूंबर भाजपा महामंत्री नरेंद्र मीणा ,मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा,अमरपुरा सरपंच भगवती लाल, जिंक ठेका मजदूर संघ के जितेंद्र मीणा,रमेश मीणा कैलाश विजय राम भामस जिले से से विजय सिंह बाघेला, रमेश सिंह चौहान,भरत किशोर,हेमंत शर्मा, राजकुमार गौड़,रमन सूद,प्रमोद कुंद्रा भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त चौहान सहित कई मंडल अध्यक्ष व सरपंच व श्रमिको सहित सैंकड़ो क्षेत्रवासीभी उपस्थित रहे  दीपक मीणा महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया व सभी को विश्वास दिलाया कि भामस हर वक्त श्रमिको के साथ खड़ी है कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन के भी कई अधिकारी तैनात रहे श्रमिको ने भारत माता की जयघोष से व अंत में मंदिर में भोजन प्रसाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया 

और पढ़ें

error: Content is protected !!