सलूंबर जिले के उप तहसील गिगला में उपचुनाव को लेकर विधानसभा के मेवल क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की जबान फिसल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उदयपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व कलेक्टर ताराचन्द मीणा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनकी जबान फिसल गई।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेशमा मीणा को ज्यादा से ज्यादा मतों से हराने की अपील कर दी। हालांकि बाद में माफी मगते हुए अपनी बात को संभालते हुए बोले, ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाएं। इस वीडियो को दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। इस बारे में देहात कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उदयपुर कचरू लाल चौधरी का कहना है कि जन सम्पर्क सभा में ताराचंद मीणा ने जो बात रेशमा के लिए कही है, वह भाजपा के लिए कहनी थी। मानव स्वभाव के कारण जबान फिसल गई थी
संवाददाता : विनोद गर्ग








