आओ मंदिर चलें भक्ति आंदोलन उदयपुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर जिले में पिछले तीन वर्षों से, हमारे हृदय में सनातन धर्म की अखण्ड ज्योति को प्रज्वलित रखने के संकल्प के साथ, हम उदयपुर नगरी के विभिन्न हनुमान मंदिरों में प्रत्येक शनिवार रात्रि 8:00 से 8:30 बजे तक सामूहिक हनुमान चालीसा, राम स्तुति और आरती करते आ रहे हैं। यह एक छोटा सा प्रयास, एक भक्ति आंदोलन, आज विभिन्न व्हाट्सएप समूहों से लगभग 6000 सनातनी परिवारों के स्नेहिल बंधन में बंध चुका है। इस आंदोलन का एकमात्र ध्येय है – मंदिर के माध्यम से सनातन धर्म की जड़ों को और अधिक गहरा करना, उसे मजबूती प्रदान करना।
इसी भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, कल 6 मई , मंगलवार को मां जानकी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर, फतहसागर की सुन्दर पाल पर एक विराट हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। संध्या 7:15 बजे यह भक्ति सरिता प्रवाहित होगी, जिसमें आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पवित्र कार्यक्रम की सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि यह भक्ति की लहर हर हृदय को स्पर्श करे।सादर धन्यवाद!
आइए, साथ मिलकर चलें मंदिर की ओर, भक्ति के इस अनुपम सागर में डुबकी लगाएं आओ मंदिर चलें

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!