जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने आठ ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गिंगला पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठकों के दौरान उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मैथूडी, जवारडा, उथरदा, गुडेल, बांसा, सराड़ी, पानीकोटड़ा और कडूणी सहित कई पंचायतों में बैठकों का आयोजन हुआ, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में समन्वयक विरेंद्र पटेल, दिनेश जैन, मंडल अध्यक्ष भंवरलाल नागदा, एससी विभाग अध्यक्ष रुपलाल मेघवाल, पंचायत राज अध्यक्ष नगराज मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!