अंबामाता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुडदंग मचाने के आरोप में 26 और अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। इसके अलावा शहर में तेज स्पीड में चलाने पर चालकों की 12 बाइक को जब्त किया गया है। थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया- पिछले दिनों चाकूबाजी की घटनाओं से शहर में तनाव फैल गया था। इसकेबाद एसपी योगेश गोयल के आदेश पर लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। ऐसे में थाना पुलिस ने पर्यटन व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने, तेज बाइक चलाने और राहगीरों को परेशान करने वाले
26 आरोपियों को गिरफ्तार किया
अवैध रूप से हथियार रखने और धमकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चाकू बरामद किया गया है। इसके अलावा शराब पीकर तेज बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 बाइक जब्त की है।








