सलाटवाड़ा मोहल्ले में पुराने विजय स्कूल के जर्जर भवन का मलबा हटाते समय निकली हनुमान जी की प्रतिमा गधा सहित ग्राम वासी ने पूजा अर्चना करके मूर्ति को स्थापित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डूंगरपुर जिले के सलाटवाड़ा मोहल्ले में पुराने विजय स्कूल के जर्जर भवन का मलबा हटाते समय भगवान बजरंग बली की प्रतिमा निकली। एक पत्थर पर गदा के साथ बजरंग बली की प्रतिमा देखकर लोगों ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना शुरू कर दी। शहर के सलाटवाड़ा वार्ड के पार्षद ब्रजेश कुमार सोमपुरा ने बताया कि मोहल्ले में स्थित पुराना विजय स्कूल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। स्कूल भवन को इन दिनों गिराने का काम चल रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर के साथ ही मजदूर काम पर लगे हुए हैं।मलबे को हटाकर दूर डाला जा रहा है। इस दौरान शनिवार शाम के समय मलबे के नीचे एक बड़े पत्थर पर आकृति उभरी हुई दिखाई दी।

मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार मुकेश रोत को दी।सूचना पर पार्षद ब्रजेश कुमार सोमपुरा सहित वार्ड के लोग, हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। पत्थर पर उभरी आकृति की सफाई करने पर गदाधारी हनुमानजी की मूर्ति दिखी। लोगों ने हाथों हाथ पत्थर को वहीं खड़ा कर दिया। जलाभिषेक कियाऔर पूजा अर्चना शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि इस जगह पर कभी भगवान का मंदिर या स्थान रहा होगा। जिस वजह से मूर्ति निकली है।
संवाददाता : विनोद गर्ग

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान