बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के भारत आदिवासी पार्टी “बाप” के विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी ने रिश्वत लेने के मामले में आज रविवार दोपहर गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांसवाड़ा जिले में बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के भारत आदिवासी पार्टी “बाप” के विधायक जयकृष्ण पटेल

को एसीबी ने रिश्वत लेने के मामले में आज रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव, डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देश पर एसीबी कार्यवाही में बाप विधायक जयकृष्ण पटेल पर 20 लाख रुपए की रिश्वत का मामला है। बांसवाड़ा राजनैतिक एवं पत्रकारों के गलियारों में करीब ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का कथित आरोप है। विधायक के गनमैन के फरार होने की चर्चा है।पूर्व मंत्री एवं बागीदौरा कांग्रेस विधायक महेन्द्र मालवीय के कांग्रेस से भाजपा की सदस्यता ग्रहण पर विधायक पद से इस्तीफा देने से रिक्त हुई बागीदौरा विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव में बाप विधायक जयकृष्ण पटेल पहली दफे निर्वाचित हुए थे। बागीदौरा बाप यूवा विधायक जयकृष्ण पटेल बागीदौरा के साथ एसीबी अधिकारी आगे पुछताछ कर रहे।आज शाम 5 बजे इस बाबत एसीबी अधिकारी ने प्रेसवार्ता बुलाई है। उसमें ओर खुलासा, मामले की जानकारी देने के संकेत हैं।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!