तहसीलदार ने लर्निंग कैंप का अवलोकन कर नवाचारों की सराहना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लसाड़िया। बुधवार को लसाड़िया तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर ने समेल राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बासुदेव कानोरिया सेवा संस्थान एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित बासुदेव सदन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे लर्निंग कैंप का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बच्चों को समूह अध्ययन, बंडल विधि और तीली से घटाव जैसी रोचक शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते देखा। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी सीखने की गति, समझ व सीखने के स्तर की जानकारी ली।तहसीलदार गुर्जर ने विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक नवाचारों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों की बुनियादी सीख को मजबूत करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!